वापस जाएं
Videsh By: International Media Reports
93

46,000 टन LPG लेकर भारतीय टैंकर ‘नंदा देवी’ सुरक्षित गुजरात पहुंचा

पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच भारत के लिए राहत की खबर है। 46,000 मीट्रिक टन LPG लेकर भारतीय टैंकर ‘नंदा देवी’ सुरक्षित रूप से गुजरात पहुंच गया है।
पश्चिम एशिया में बढ़ते भू-राजनीतिक तनाव के बीच भारत के लिए एक राहत भरी खबर सामने आई है। भारतीय LPG टैंकर ‘नंदा देवी’ 46,000 मीट्रिक टन तरलीकृत पेट्रोलियम गैस (LPG) लेकर सुरक्षित रूप से गुजरात पहुंच गया है। रिपोर्ट्स के अनुसार यह टैंकर स्ट्रेट ऑफ हॉरमुज से सुरक्षित होकर भारत पहुंचा। इससे पहले भारतीय LPG कैरियर ‘शिवालिक’ भी सोमवार को मुंद्रा पोर्ट पर पहुंचा था। बताया जा रहा है कि नंदा देवी जहाज कांडला पोर्ट पर डॉक करेगा। इस मिशन में भारत सरकार के पोर्ट्स, शिपिंग और जलमार्ग मंत्रालय तथा शिपिंग कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया की अहम भूमिका रही। सूत्रों के अनुसार इस ऑपरेशन में भारतीय नौसेना और ईरानी नौसेना की भी मदद ली गई ताकि जहाज सुरक्षित रूप से हॉरमुज जलडमरूमध्य पार कर सके। विशेषज्ञों का कहना है कि 46,000 टन LPG की यह खेप ऐसे समय में भारत के लिए महत्वपूर्ण है जब पश्चिम एशिया में चल रहे संघर्ष के कारण वैश्विक ऊर्जा आपूर्ति पर दबाव बना हुआ है।

इस खबर को शेयर करें: